Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संतकबीरनगर मे डीपीआरओ का बाबू रिश्वत लेते धराया



संतकबीरनगर मे डीपीआरओ का बाबू रिश्वत लेते धराया

संतकबीर नगर। बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने सफाईकर्मी सुधीर सिंह ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत पर विकास भवन में तैनात एक बाबू को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सफाईकर्मी ने आरोपी पर बहाली और वेतन भुगतान के नाम पर घूस मांगने का आरोप है। बुधवार को 12 बजे सुधीर सिंह ने विकास भवन में तैनात बाबू राजन कुमार को जैसे ही 10 हजार रुपए दिया, एंटी करप्शन टीम ने बाबू को दबोच लिया। 


यह कार्रवाई बस्ती से आई टीम ने प्रभारी उदय प्रताप सिंह यादव के नेतृत्व में की। महुली थाना क्षेत्र के कोहना निवासी सुधीर सिंह पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी हैं। पौली ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेंवईपार में तैनात था। मार्च 2025 में फैजाबाद में जालसाजी के एक मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद विभाग ने जून में उन्हें अंतरिम रूप से बहाल कर दिया। सुधीर का आरोप है कि पूर्ण बहाली, एरियर और बकाया वेतन भुगतान के लिए आरोपी बाबू राजन कुमार ने 30 हजार रुपए की मांग की। लगातार परेशान होकर उन्होंने 13 मार्च को एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad