Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चौथे स्तम्भ की सुरक्षा के लिये कानून बनाये सरकार- सतीश श्रीवास्तव



चौथे स्तम्भ की सुरक्षा के लिये
कानून बनाये सरकार- सतीश श्रीवास्तव

बस्ती, 18 मार्च।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों पर बढ़ते शारीरिक व मानसिक हमलों और फर्जी मुकदमों के खिलाफ जनपद बस्ती के पत्रकारों ने आवाज बुलंद की है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब, बस्ती के बैनर तले पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा। 


इस ज्ञापन के माध्यम से देश में तत्काल ’पत्रकार सुरक्षा कानून’ (श्रवनतदंसपेज च्तवजमबजपवद ।बज) लागू करने और पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की पुरजोर वकालत की गई है। मंडलायुक्त कार्यालय पर ज्ञापन सौंपने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के जिला अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में निष्पक्ष पत्रकारिता करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। फील्ड में रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को न केवल असामाजिक तत्वों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ता है, बल्कि उन पर जानलेवा हमले भी हो रहे हैं। 


उन्होंने जोर देकर कहा कि “पत्रकारों की सुरक्षा ही वास्तव में लोकतंत्र की सुरक्षा है,“ और यदि चौथा स्तंभ ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो समाज और राष्ट्र को जागरूक करने का कार्य बाधित होगा। ज्ञापन में चार प्रमुख मांगें शामिल हैं। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ’पत्रकार सुरक्षा कानून’ लागू करने, पत्रकारों पर हमला करने वाले या उन्हें डराने-धमकाने सम्बन्धी मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट मे किये जाने, किसी भी पत्रकार पर कानूनी कार्रवाई से पहले उच्च स्तरीय जांच अनिवार्य किये जाने, पत्रकारों के लिए अनिवार्य बीमा योजना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और किसी अनहोनी या आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में उनके परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता की गारंटी दिये जाने की मांग शामिल है।


इस महत्वपूर्ण मुहिम में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य एकजुट नजर आए। मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम. काशिफ (टाइम्स नाउ नवभारत), अनुज प्रताप सिंह (भारत समाचार), पारस नाथ मौर्य, बृजेश त्रिपाठी (न्यूज इंडिया), हिफजुर्रहमान (न्यूज 18) और वसीम अहमद (न्यूज 24), संतोष सिंह(आज तक), इंद्रजीत चौधरी (जनता टीवी), राजकुमार (टीवी24), कमलेश सिंह (जी न्यूज) सहित कई अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad