Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रंग फेंकने पर दो पक्षो मे हुआ विवाद, पुलिस ने थाने लाकर पीटा, दो पर गिरी गाज



रंग फेंकने पर दो पक्षो मे हुआ विवाद,
पुलिस ने थाने लाकर पीटा, दो पर गिरी गाज

सिद्धार्थनगर ब्यूरो (अवधेश मिश्र) गोल्होरा थाना क्षेत्र के सेहरी चौराहे पर होली के खेलने के दौरान राहगीर मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया निवासी का एक दूसरे समुदाय का व्यक्ति जो कपड़ा लेने मोटर साइकिल से इटवा की तरफ जा रहा था के ऊपर रंग डालने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर मे मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। 


दोनो पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना लगभग 3 बजे के आस पास की बताई जा रही है। कटेला समय माता थाने की पुलिस पहुंची और मामले को शान्त कराते हुए विवाद खत्म करा दिया। बाद मे किसी व्यक्ति के द्वारा इस घटना की जानकारी गोल्हौरा थाने की पुलिस को हुई। मामला भी इसी थाना क्षेत्र का था। थोड़ी देर बाद गोल्हौरा थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुचे। 8 लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने पर ले आए। थानाध्यक्ष गोल्हौरा राम देव ने बताया कि तहरीर मिली है उसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ लोगों को थाने लाकर बलभर कूटा। खबर जिले के आला अफसर को हुई और त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस कप्तान ने एसआई सुधीर कुमार राय एवं कान्स्टेबल जितेन्द्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। आपराधिक मामलों में पुलिस कप्तान की त्वरित कार्यवाहियां इन दिनों चर्चा मे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad