Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP CRIME: शाहजहांपुर मे पति ने पत्नी को मार डाला, लम्बित है तलाक प्रक्रिया



UP CRIME: शाहजहांपुर मे
पति ने पत्नी को मार डाला, लम्बित है तलाक प्रक्रिया

यूपी डेस्कः शाहजहांपुर में जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर चौक कोतवाली क्षेत्र मे पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वारदात के दौरान मारपीट हुई जिसमे पति खुद भी अधमरा हो गया। महिला का पति से दो साल से तलाक का केस चल रहा था। तभी से वह पति से अलग रह रही थी। बीते 6 महीने से अपने प्रेमी के साथ अलग किराए के मकान में लिव-इन में रह रही थी। 


बुधवार सुबह 6 बजे पति होली खेलने के बहाने मुखौटा पहनकर महिला के घर पहुंचा। दरवाजा खटखटाया। प्रेमी दरवाजा खोलने आया। दरवाजा खुलते ही प्रेमी की आंखों में रंग झोंक दिया। वह चीखते हुए बाहर भागा। शोर सुनकर महिला बाहर आ गई। पति ने उसे दबोच लिया और चाकू से गला रेत दिया। यह देखकर प्रेमी पति पर टूट पड़ा। लात-घूंसे और ईंट से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। 


जानकारी मिली है कि थाना रौजा क्षेत्र के रहने वाले मनमोहन पांडेय ने 10 साल पहले प्रेमनगर की रहने वाली 31 साल की आरती से भागकर शादी की थी। दोनों की एक 6 साल की बेटी है। इसके बाद से दोनों के बीच विवाद होने लगा। 2 साल पहले आरती ने तलाक का केस कर दिया और अलग रहने लगी। उसके पिता प्राइवेट नौकरी करते थे। वहीं, मनमोहन दो भाइयों में छोटा है। पिता रेलवे में लोको पायलट थे, फिलहाल रिटायर हो चुके हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरती के अफेयर की बात जानकर मनमोहन बौखला गया। होली के दिन रंग खेलने के बहाने पत्नी के पास गया और वारदात को अंजाम दिया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad