Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

UP Crime: जंगल मे मिला महिला नेता का कंकाल, आरोपी गिरफ्तार



जंगल मे मिला महिला नेता का कंकाल, आरोपी गिरफ्तार
यूपी डेस्कः श्रावस्ती में 25 साल की महिला किसान नेता आंचल मिश्रा (25) का जला हुआ कंकाल जंगल में मिला है। वहां शव के नाम पर खोपड़ी, जबड़ा और रीढ़ की हड्डी मिली। पुलिस ने उन्हें पॉलीथिन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। उसके कपड़े और जूते कुछ दूरी पर पड़े थे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए।


आंचल मिश्रा किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर 17 फरवरी को घर से निकली थीं। पुलिस मोबाइल की लास्ट लोकेशन फॉलो करते हुए जंगल पहुंची। 3 मार्च की दोपहर 2 बजे मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बुधवार को मामले का खुलासा कर दिया। किसान नेता आंचल मिश्रा पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव में 2 बच्चों के साथ रहती थीं। 


आंचल मिश्रा किसान यूनियन अराजनैतिक महिला विंग की जिलाध्यक्ष थी। पति संतोष मिश्रा ने 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। संतोष ने सूरज वर्मा नाम के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस जांच में महिला की लोकेशन जंगल में मिली। सूरज के मोबाइल की लोकेशन भी सेम थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंगलवार को जंगल से महिला का कंकाल बरामद किया। मामले मे अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन मे है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad