Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुबौलिया मे तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत



दुबौलिया मे तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर,
दो युवकों की दर्दनाक मौत

बस्ती, 04 मार्च। दुबौलिया थाना क्षेत्र में चिलमा बाजार के पास हुई सड़क दुर्घटना मे दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी निवासी 22 वर्शीय स्वप्निल सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह और कलवारी थाना क्षेत्र के 20 वर्षीय रोहीपुर निवासी शनी पुत्र राम पलट के रूप में हुई है। घायल में घायल कलवारी थाना क्षेत्र के रोहीपुर निवासी ज्ञान चंद पुत्र दद्दू प्रसाद की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने की टक्कर से ये हादसा हुआ, जिससे दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना मिलने पर दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और छानबीन शुरू की।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad