Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होली खेलने के बाद नदी मे नहाने गया युवक डूबा



होली खेलने के बाद नदी मे नहाने गया युवक डूबा
बस्ती, 04 मार्च। लालगंज थाना क्षेत्र मे कुआनों नदी के कछुआड घाट पर होली खेलने के बाद नहाने गए एक मधवापुर निवासी दुर्गेश (20), पुत्र राम बृक्ष की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नही मिली। ग्रामीणों की सूचना पर लालगंज चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्र मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्गेश अपने दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। चौकी प्रभारी अनंत कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad