Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Mathura : बहन के प्रेम प्रसंग का पता चलते ही भाई आगबबूला, कर दिया ऐसा काम



बहन के प्रेम प्रसंग का पता चलते
ही भाई आगबबूला, कर दिया ऐसा काम

यूपी डेस्कः
 मथुरा जिले से आनरकिलिंग का मामला सामने आया है। यहां नौहझील थाना क्षेत्र के सुहागपुर गांव में मंगलवार सुबह बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद किशोरी ने भी फंदा लगाकर सुसाइड करने की कोशिश की, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक सुहागपुर गांव निवासी 29 वर्षीय शादीशुदा अर्जुन का गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के भाई भोला को हुई तो वह आगबबूला हो गया और उसने अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अर्जुन गांव के मंदिर के पास अपने कुछ साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान भोला वहां पहुंचा और बातचीत के बहाने अर्जुन को पास ही स्थित पथवारी मंदिर की ओर ले गया। 


वहां पहुंचते ही उसने तमंचे से अर्जुन के सीने में गोली मार दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अर्जुन को तुरंत सीएचसी नौहझील लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर गांव पहुंचते ही प्रेमिका किशोरी ने भी घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे समय रहते नीचे उतार लिया और अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे पहले मथुरा और बाद में आगरा रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य इकट्ठा किया और पूछताछ की। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad