Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आरोपों से घिरी महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा



आरोपों से घिरी महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
नेशनल डेस्कः
रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष और एनसीपी के प्रदेश पद से अपना इस्तीफा दे दिया। महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख नेत्री के तौर पर उनकी पहचान है। नासिक के अशोक जो स्वयंभू ज्योतिषी हैं अभी हाल ही मे उन्हे महिलाओं के शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अशोक खरात की गिरफ्तारी के बाद उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये।


इसके बाद रूपाली चाकणकर और अशोक खरात संबंधों के कारण काफी विवाद शुरू हो गया। इसके चलते उन्हे महिला आयोग की अध्यक्ष और एनसीपी के प्रदेंश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशोक ख़रात मर्चेंट नेवी के रिटायर्ड थे, इसलिये उन्हें “कैप्टन“ कहा जाता था। बाद में उन्होंने खुद को ज्योतिषी और आध्यात्मिक गुरु घोषित कर लिया। महिलाओं को भविष्य की समस्या पति पर संकट, परिवारिक कलह आदि बातें बताकर डराते थे। फिर “समाधान“ के नाम पर वशीकरण, अघोरी कृत्य, नशीला पदार्थ और वियाग्रा मिला पानी देकर यौन शोषण करते थे। कई महिलाओं के साथ बार-बार बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं। पुलिस ने उनके पास से 58 आपत्तिजनक वीडियो पीड़ित महिलाओं के साथ बरामद किए हैं। अशोक खरात ने 1500 करोड़ का अम्पायर खड़ा किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad