Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gorakhpur: बौलिया कालोनी मे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश



Gorakhpur:  बौलिया कालोनी मे पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश
गोरखपुर, उ.प्र.।
शाहपुर थाना क्षेत्र में बौलिया कालोनी में स्थित पोखरे के पास शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात युवक की पेड़ से लटकती लाश मिली है। युवक के गले में फंदा लगा हुआ था, इसलिए सुसाइड की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किया। आस-पास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने भी पहचानने से इन्कार कर दिया। एसपी सिटी निमिष पाटील भी मौके पर पहुंचे। उन्होने कहा बॉडी को देखने से सुसाइड की आशंका लग रही है। शव के पास्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पहचान कराने के लिए आस-पास के थानों में भी फोटो भिजवाई जा रही है।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad