Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्नी से तलाक मिलने की खुशी, दंडवत यात्रा कर मन्दिर पहुंचा पति



पत्नी से तलाक मिलने की खुशी, दंडवत यात्रा कर मन्दिर पहुंचा पति
बस्ती, उत्तर प्रदेश।
रिश्तों की कड़वाहट कई बार ऐसे मुकाम पर पहुंच जाती है जहां एक दूसरे से अलग होना ही एकमात्र विकल्प रह जाता है। बस्ती जिलसे से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पत्नी से तलाक मिलने के बाद पति दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचा मन्नत पूरी होने पर देवी को धन्यवाद दिया। सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नरखोरिया टोला मईनिहवां निवासी जोगेश ने पत्नी से तलाक मिलने के बाद अपनी मन्नत पूरी होने पर 9 किलोमीटर लंबी दंडवत यात्रा की। जानकारी के अनुसार, जोगेश की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया, जो करीब दो वर्षों तक चला। 


घरेलू कलह से परेशान होकर जोगेश ने मां बैड़ा समय माता मंदिर में मन्नत मांगी थी कि यदि उसे पत्नी से छुटकारा मिल गया, तो वह दंडवत यात्रा कर मंदिर पहुंचेगा। जनवरी 2025 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन नौकरी के चलते जोगेश यात्रा नहीं कर सका। इसके बाद उसने 26 मार्च को भानपुर के उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार को आवेदन देकर यात्रा की अनुमति मांगी। प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद 28 मार्च को उसने यात्रा शुरू की। जोगेश ने सुबह 6 बजे अपने घर से निर्जला व्रत रखते हुए दंडवत यात्रा शुरू की। 


उसके साथ परिवार के सदस्य, ग्रामीण और दोस्त भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “जय बैड़ा समय माता” के जयकारे लगते रहे। करीब 12 घंटे में 9 किलोमीटर की दूरी तय कर शाम 6 बजे वह मंदिर पहुंचा। मंदिर पहुंचने के बाद जोगेश ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, नारियल चढ़ाया और व्रत तोड़ा। उसने बताया कि देवी मां के आशीर्वाद से उसे अपनी परेशानी से मुक्ति मिली है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मां बैड़ा समय माता मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और सच्चे मन से मांगी गई इच्छाएं पूरी होने की मान्यता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad