28 वीं मंजिल से कूद गई बीटेक की छात्रा, मौत
गौतम बुद्धनगर (ओपी श्रीवास्तव) जिले में बीटेक की एक छात्रा ने सेक्टर 24 थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी की 28वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार सुबह की है। सेक्टर 24 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि सेक्टर 32 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली 21 साल की अर्पिता ने 28 मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर सुसाइड कर लिया।
छात्रा मूल रूप से बस्ती जिले के मंडेरवा गांव की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पंजाब के एक विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी और वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।











Post a Comment
0 Comments