महिलाओं पर भद्दे कमेन्ट पास
करने के आरोप मे दो युवकों को भेजा जेल
बस्ती 31 मार्च। सानहा थाने की पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील फब्तियां कसने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। एसपी यशवीर सिंह के निर्देश पर गौर थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत इसी थाना क्षेत्र के आदर्श पुत्र हलधर वर्मा उम्र 24 वर्ष निवासी परसौनी था अजय यादव पुत्र कृष्णा यादव उम्र 25 वर्ष रामनगर को गिरफ्तार किया गया। इन्हे गिरफ्तार करने मे थानायक्ष के अलावा वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह उप निरीक्षक देवचंद सिंह, महिला कान्स्टेबल पूजा वर्मा तथा मीरा यादव का योगदान रहा।
महिलाओं पर भद्दे कमेन्ट पास करने के आरोप मे दो युवकों को भेजा जेल
March 31, 2026
0
Tags











Post a Comment
0 Comments