एक कमरे मे मिली चार लाशें, सामूहिक आत्महत्या की आशका
यूपी डेस्कः मुजफ्फरनगर जिले मे एक कमरे मे परिवार के लोगों की लाश मिली है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट मोहल्ले की है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल और पूछताछ की। चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। घटना की जानकारी होने पर इलाके मे हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान इरशाद (32), पत्नी नौरिन (25) और 1 महीने की बेटी अक्सा 2 साल के बेटे आहिल के रूप में हुई। इरशाद का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि तीन के शव जमीन पर पड़े थे। मृतक इरशाद (3) ने ईद पर अपनी एक विवाहित बहन को 1500 रुपये की ईदी दी थी। इसका पता चलने के बाद से ही नौरिन अपनी पति से लड़ रही थी. इतना ही नहीं, इरशाद से उसकी सास और सहेलियों ने भी सोमवार को खूब झगड़ा किया था। देर रात तक पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा।
अगले दिन जब इरशाद के घर का गेट नहीं खुला तो सभी लोग काफी घबरा गए। मृतक इरशाद के भाई ने बताया कि जब उन्होंने गेट तोड़कर देखा तो इरशाद फंदे पर लटका हुआ था, जबकि बाकी लोगों के शव फर्श पर पड़े थे। शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले इरशाद ने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली। फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।











Post a Comment
0 Comments