Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

थानाध्यक्ष गोल्हौरा ने किया यूपी बडौदा बैक शाखा पचमोहनी के सुरक्षा मानकों को परखा



थानाध्यक्ष गोल्हौरा ने किया
यूपी बडौदा बैक शाखा पचमोहनी के सुरक्षा मानकों को परखा

मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र)
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के यूपी बडौदा बैक शाखा पचमोहनी का थानाध्यक्ष रामदेव ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीसी कैमरे, संदिग्ध व्यक्तियो, गार्ड की उपस्थिति, सुरक्षा सम्बधित व्यवस्था समेत कई बिन्दुओं की जांच की तथा शाखा प्रबन्धक से बिन्दुवार सुरक्षा से सम्बधित जानकारी भी हासिल की। शाखा प्रबन्धक ने एलार्म खराब होने की बात बतायी जिस पर थानाध्यक्ष ने उसे तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। थानाध्यक्ष रामदेव ने कहा सुरक्षा से सम्बन्धित किसी भी परिस्थिति में पुलिस निपटने के लिए तैयार है। मौके पर कांस्टेबल मनीष यादव, रण विजय, चुन्नू सिह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad