Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Lucknow: एक ही परिवार के तीन लोगों ने की सुसाइड की कोशिश, मां बेटे की मौत, पिता गंभीर



एक ही परिवार के तीन लोगों ने की
सुसाइड की कोशिश, मां बेटे की मौत, पिता गंभीर

यूपी डेस्कः लखनऊ मे बंथरा क्षेत्र के नींवा गांव में एक ही  परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इनमे मां और बेटे की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर है। पुलिस को बेटे की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है- ’हम लोग आत्महत्या कर रहे हैं। इससे परिवार से कोई मतलब नहीं है।’’ मृतकों की पहचान तारावती (52) और संदीप (30) के रूप में हुई है। पिता रूपनारायण (55) अस्पताल में भर्ती हैं।




परिवार चाय-समोसा की दुकान और पान की गुमटी चलाकर अपना गुजारा करता था। घटना के वक्त छोटा बेटा कुलदीप भी घर में ही था। कुलदीप ने बताया- घर में हम चार लोग रहते थे। बहनों रूचि और ज्योति की शादी हो चुकी है। मैंने गुरुवार रात खाने में तहरी बनाई थी। दुकान बढ़ाकर जब मम्मी-पापा और भाई घर आए, तो खाने के लिए पूछा। लेकिन, तीनों ने खाने से मना कर दिया। फिर कमरे में सोने चले गए। मैं बरामदे में ही सो गया। शुक्रवार तड़के कुछ आवाज सुनकर नींद खुल गई। उठा तो पिता को उल्टियां करते देखा। अंदर गया तो मां और भाई बेसुध पड़े थे। मुंह से झाग निकल रहा था। चिल्लाकर चाचा को बुलाया। सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स मां और भाई को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप ने किसी भी तरह की नोटिस या कर्ज की जानकारी होने से इनकार किया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad