पिता हैरान, कुत्ते का आवाज निकाल रहा किशोर
यूपी डेस्कः मिर्जापुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मेडिकल साइंस और आम जनता दोनों को हिलाकर रख दिया है। जहां एक 17 साल का किशोर रेबीज का शिकार होकर कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा है। इतना ही नही किशोर के चलने और बैठने का अंदाज भी पूरी तरह बदल चुका है। मामला कछवा थाना क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव का है।
जोगीपुरवा के भाईलाल का बेटा करन (17), जो कक्षा 8 का छात्र है, 4 महीने पहले अपने ननिहाल गया था। वहां उसे एक कुत्ते ने काट लिया था। परिजनों ने इसे मामूली बात समझा और सिर्फ दो इंजेक्शन लगवाकर कोर्स अधूरा छोड़ दिया। चार महीने बाद अचानक करन के व्यवहार में भयानक बदलाव आने लगा। उसकी आवाज कुत्तों जैसी निकलने लगी और वह इंसानों की तरह नहीं बल्कि जानवरों की तरह चार पैरों पर चलने लगा।
दिव्यांग पिता भाईलाल अपने बेटे की यह हालत देख गहरी चिंता मे हैं। वह कभी बेटे को लेकर अस्पताल दौड़ रहे हैं, तो कभी मंदिर में दुआयें मांग रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि यह रेबीज की आखिरी स्टेज है। वायरस ने किशोर के तंत्रिका तंत्र (छमतअवने ैलेजमउ) पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। डॉक्टर ने भारी मन से कहा कि जब रेबीज के लक्षण दिखने लगते हैं और मरीज पानी से डरने लगता है, तो बचने की संभावना न के बराबर रह जाती है। अब कोई भी वैक्सीन या दवा काम नहीं करेगी।











Post a Comment
0 Comments