Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे गैस की है पर्याप्त उपलब्धता, ऐसे करें बुकिंग- डीएसओ



बस्ती मे गैस की है पर्याप्त उपलब्धता, ऐसे करें बुकिंग- डीएसओ
बस्ती, 14 मार्च।
गैस उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की कमी की अफवाहों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता अपने पास उपलब्ध गैस सिलेण्डर का सामान्य रूप से उपयोग करें तथा अनावश्यक रूप से अतिरिक्त सिलेण्डर भण्डारित करने से बचें। गैस सिलेण्डर समाप्त होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को समय से रिफिल सिलेण्डर उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि गैस सिलेण्डर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता अपनी गैस कम्पनी के आईवीआरएस नम्बर पर फोन कर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। 


भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड का बुकिंग नम्बर 7718012345, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड का 8454955555 तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड का 9222201122/9493602222 है। बुकिंग कन्फर्म होने के बाद उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होता है, जिसके आधार पर गैस एजेन्सी द्वारा सिलेण्डर उपलब्ध कराया जाता है। दूसरी बुकिंग 25 दिन बाद पुनः की जा सकती है। जनपद में गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां राजस्व, खाद्य एवं रसद तथा पुलिस विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 


कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 05542-247128 है, जिस पर उपभोक्ता अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जनपद में आज 14 मार्च को 10,316 गैस सिलेण्डर वितरण के लिए प्राप्त हुए हैं, जिनका वितरण कराया गया है। वहीं 15 मार्च को लगभग 8,916 सिलेण्डर रिफिल के लिए प्राप्त होने की सम्भावना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस एजेन्सियों पर स्वयं सिलेण्डर लेकर न आएं। गैस की आपूर्ति होम डिलीवरी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। भरे हुए सिलेण्डर को स्वयं ले जाने में किसी दुर्घटना की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी उपभोक्ता की होगी। 


इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि घरेलू गैस सिलेण्डर केवल भोजन बनाने के लिए अनुमन्य है। इसका प्रयोग वाहन, वेल्डिंग या अन्य व्यवसायिक कार्यों में करना तथा अनुचित भण्डारण करना नियम विरुद्ध है। ऐसा पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। अंत में जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि अफवाहों से बचें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग कराकर होम डिलीवरी के माध्यम से गैस प्राप्त करें। जनपद में गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad