नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी को गोल्हौरा पुलिस ने पकड़ा
सिद्धार्थनगर, ब्यूरो (अवधेश मिश्र) गोल्हौरा थाने की पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष रामदेव ने अभियुक्त चौहान पुत्र पृथ्वीपाल निवासी लोलियन पुरवा लौकाही थाना ईसानगर जनपद खीरी लखीमपुर को बरांव नानकार मोड़ से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने मे पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे उप निरीक्षक रमेश चन्द, कांस्टेबल रणजीत यादव का योगदान रहा।
नाबालिग संग दुष्कर्म के आरोपी को गोल्हौरा पुलिस ने पकड़ा
March 29, 2026
0










Post a Comment
0 Comments