Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पेट्रोलियम पदार्थों का संकट नहीं, भण्डारण से बचें



पेट्रोलियम पदार्थों का संकट नहीं, भण्डारण से बचें
बस्ती, 25 मार्च।
जनपद मे गैस, पेट्रोल और डीजन की कोई कमी नही है। पेट्रोलियम पदार्थों का संकट जो देखने को मिल रहा है वह मानव निर्मित है। यह कहना है जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला का। उन्होने पेट्रोल पंपों पर लगी लाइन और उपभोक्ताओं द्वारा वाहनों की टंकी फुल कराये जाने तथा अनाधिकृत रूप से गैलन मे पेट्रोल भराने को लेकर हैरानी जाहिर की है। 


उन्होने कहा जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुये ऐसी परिस्थितियां न पैदा की जायें जिससे लोग पैनिक हों ओर आवश्यक वस्तुओं का भण्डारण शुरू कर दें। इससे हालात बिगड़ेंगे और जिसे वास्तविक जरूरत होगी वह पेट्रोलियम पदार्थों से वंचित रह जायेगा। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर पेट्रोलियम पदार्थों का भारी संकट दिखाया जा रहा है। इससे माहौल काफी खराब हो रहा है। अंदरखाने की मानें तो अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने का प्रशासन मन बना रहा है। 


इसी बीच महिला नेता चांदनी चौधरी ने समर्थकों के साथ हाथों मे गैस सिलेंडर लेकर अटल बिहारी बाजपेई आडिटोरियम से लेकर शास्त्री चौक तक प्रदर्शन किया। कहा कि घरेलू गैस के लिये लोग परेशान हैं और कई घरों में भोजन बनने का संकट पैदा हो गया है। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर कथित संकट दूर करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन को लेकर महिला नेता को जितनी ख्याति मिलनी चाहिये थी उससे ज्यादा उन्हे ट्रोल होना पड़ रहा है। प्रदर्शन का चांदनी चौधरी को कितना राजनीतिक लाभ मिलेगा यह वक्त बतायेगा लेकिन यह तय है कि उनके प्रदर्शन से अफवाहों को बल मिला है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad