कुदरहा पीएचसी के सामने अवैध तरीके से
संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर, जांच की मांग
बस्ती, 25 मार्च। कुदरहा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने व आसपास अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोरों की भरमार है। यहां टंकी मे जीवन रक्षक दवाइयों की बिक्री की जा रही है। यहां दवाओं के रखरखाव का उचित प्रबंध बहुत कम मेडिकल स्टोर के पास है। इतना ही नही जांच की जाये तो बहुत कम दुकानों पर फार्मासिस्ट मिलेंगे। दूर देश मे बैठे डिग्री धारकों की िउग्री लगाकर धड़ल्ले से दवा की दुकानें संचालित की जा रही हैं। हैरानी इस बात की है कि इस मामले मे स्वास्थ्य महकमा मौन है। मोतीलाल नाम के शिकायतकर्ता ने पाल मेडिकल स्टोर का उदाहरण देते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र देकर जांच की मांग किया है जिससें अधोमानक की दवाइयों के चककर मे कोई जनहानि न हो और दुकानें अवैध रूप से संचालित न हों।
कुदरहा पीएचसी के सामने अवैध तरीके से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर, जांच की मांग
March 25, 2026
0
Tags












Post a Comment
0 Comments