Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ई मीडिया के धुआधार बल्लेबाजों ने ढेर किया प्रिण्ट मीडिया को



ई मीडिया के धुआधार बल्लेबाजों ने ढेर किया प्रिण्ट मीडिया को
मीडिया दस्तक संवाददाता, बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में रविवार को प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बीच एक बेहद रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। मैदान पर कलम के सिपाहियों ने बल्ला थामकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया।


मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई, जिसे प्रिंट मीडिया के कप्तान संदीप यादव ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 10 ओवरों के इस मुकाबले में प्रिंट मीडिया की टीम ने सधी हुई शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज नीरज चौधरी और जावेद ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। मध्यक्रम में ओमकार पांडे, परमेश्वर शुक्ला और कप्तान संदीप यादव ने भी उपयोगी पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत टीम ने 10 ओवर में 81 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।


82 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम की ओर से कप्तान सतीश श्रीवास्तव ने सलामी जोड़ी के रूप में ज्ञान उपाध्याय और उप-कप्तान कृष्ण द्विवेदी को मैदान में भेजा। ज्ञान उपाध्याय ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रिंट मीडिया के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए बाउंड्री की बौछार कर दी। मैच के बीच में उप-कप्तान कृष्ण द्विवेदी के बोल्ड होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अनुज सिंह ने मैदान संभालते ही चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। अनुज की तेजतर्रार बल्लेबाजी के सामने विपक्षी टीम बेबस नजर आई। 


इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने मात्र 7 ओवर 2 गेंद में ही लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को आरसीसी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर शैलेश चौधरी की ओर से प्रधानाचार्य विजय प्रकाश और अनिरुद्ध ने नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से कार्यक्षेत्र के तनाव से मुक्ति मिलती है और आपसी भाईचारा बढ़ता है। प्रिंट मीडिया टीम की तरफ से सर्वेश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जमीर मिर्जा, अमरजीत यादव, सुमित जायसवाल व अन्य शामिल रहे। वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की टीम में हेमंत, जितेंद्र, शनि, मेहताब, काशिफ, कमलेश, इंद्रजीत, विवेक गुप्ता, विवेक मिश्रा, जीत और संतोष मौजूद रहे। जब कि अंपायर की भूमिका भारत सेठी, यश और विपेंद्र ने निभाई।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad