Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, तीन की मौत



बस्ती मे ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, तीन की मौत

बस्ती, 08 मार्च। कोतवाली थाना क्षेत्र के हरदिया चौराहे के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो मे जोरदार टक्कर मार दी। टेम्पो मे सात लोग सवार थे। एक महिला और दो युवकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। हरदिया चौराहे के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर इधर उधर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। कोतवाली पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ेवन टोल टैक्स बचाने के लिये भारी वाहन भी हरदिया से घूमकर लखनऊ की ओर जाते हैं। इससे आये दिन हादसे होते हैं। बार बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन के स्तर पर कोई समस्या के समधान हेतु कोई पहल नही की गई।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad