अवैध शराब व अन्य सामग्री के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार
बस्ती, 09 मार्च। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत परसरामपुर पुलिस ने अवैध अपमिश्रित शराब के साथ एक महिला अभियुक्त मिथलेश सोनकर उर्फ बच्ची पत्नी रामनरेश को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के नेतृत्व में स्थानीय थाने के ग्राम अचरवल से अभियुक्ता को गिरफ्तार करते हुये उसके पास से लगभग 20 लीटर शराब एवं 01 किलो यूरिया तथा 500 ग्राम नौशादर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा अभियुक्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब व अन्य सामग्री के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार
March 09, 2026
0
Tags










Post a Comment
0 Comments