Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: गुमशुदा मोबाइलें स्वामियों को मिलीं, यूजर्स बोले थैंक्यू



गुमशुदा मोबाइलें स्वामियों को मिलीं, यूजर्स बोले थैंक्यू
बस्ती, 09 मार्च। सर्विलांस सेल द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 82 मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा गया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग पंद्रह लाख रूपये बताई गयी। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने गुमशुदा मोबाइलों को बरामद करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में सर्विलांस सेल के प्रभारी शेषनाथ यादव एवं उनकी टीम मे शामिल हेड कान्स्टेबल देवेश यादव, सतेन्द्र सिंह, अंगद मौर्या, कान्स्टेबल दीपक कुमार, कान्स्टेबल विक्रम सिंह, कान्स्टेबल विजय प्रताप यादव सर्विलांस सेल के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 82 मोबाइलों को बरामद किया गया।


विदित हो कि थानों पर प्रचलित CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 698 मोबाइल बरामद किया जा चुका है, जिसमें से 616 मोबाइल को थाना स्तर से मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया जा चुका है। गायब मोबाइलें मिलने पर यूजर्स के चेहरों पर खुशी देखने लायक थी। सभी ने पुलिस को धन्यवाद दिया।

             

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad