Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धूमधाम से मना श्रीमती इन्द्रावती इंटर कॉलेज एवं जे.एम.आर. एकेडमी का वार्षिकोत्सव



धूमधाम से मना श्रीमती इन्द्रावती
इंटर कॉलेज एवं जे.एम.आर. एकेडमी का वार्षिकोत्सव

बस्ती, 30 मार्च।
जनपद के रुधौली क्षेत्र के करमहिया में स्थित जय माता रानी श्रीमती इन्द्रावती इंटर कॉलेज एवं जे.एम.आर. एकेडमी का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्साह के साथ मनाया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पत्रकार संतोष सिंह सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें दिलबहर, सौरभ, प्रियांश, अनुज, ऋषभ, ऋतिक और शिवम ने प्रस्तुति दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें अस्तित्व, अरविंद, अरुण, प्रिंस, राजकुमार, कृष्ण कन्हैया एवं ज्योति ने प्रभावशाली अभिनय किया। कार्यक्रम में हरियाणवी लोक नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे कल्याणी, गौरी, अर्चना, रंजना, जानवी, अमृता, सौम्या, प्रियांशी, प्रज्ञा, आंचल, अंशिका और रागिनी ने प्रस्तुत किया। 


इसके अलावा देशभक्ति नृत्य में मुबश्शरीन, मुस्लिमा, राशिदा, उजमा, सादिया, साजिदा, सकीरा और काजल शुक्ला ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं “बृद्धा आश्रम” विषय पर विशेष प्रस्तुति शिवानी पांडेय और अस्तित्व द्वारा दी गई, जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। साथ ही पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक प्रियंका आर्या और प्रधानाचार्य राज आर्या ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। 


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहयोगी अध्यापकों शशि द्विवेदी, रीना शुक्ला, सरिता भारती, धनोत्री श्रीवास्तव, दीप्ति तिवारी, शशि गौतम, डब्लू आर्या, हरिश्चंद्र उपाध्याय, सिनोद शर्मा, अनिल, जावेद और अवधेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं कार्यक्रम के ट्रेनर अश्वनी राज के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे । कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad