Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Dubauliya (Basti) ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, बाइक सवार दो की मौत



Dubauliya (Basti) ओवरटेक करते
समय हुआ हादसा, बाइक सवार दो की मौत

बस्ती, 30 मार्च।
दुबौलिया थाना क्षेत्र में दो बाइकों की भिंड़त में दो युवकों की मौत हो गई। इनमे एक की पहचान मृतक की पहचान सत्य प्रकाश चौहान निवासी बरदिया लोहार मलिकपुर के रूप में हुई, जबकि दूसरा मृतक किशनपुर का रहने वाला है। मलिकपुर का रहने वाला बाइक पर सवार दूसरा युवक जगमोहन चौहान गंभीर रूप से घायल है। हादसे के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां पर दोनों बाइक चालकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे सरयू अस्पताल के सामने हुई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक करते समय ये हादसा हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad