बेरोजगार महिलाओं के लिये खुशखबरी,
यूपी रोडवेज मे निकली 2584 महिला कंडक्टरों की भर्ती
यूपी डेस्कः बेरोजगार महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, यूपी रोडवेज ने संविदा के आधार पर 2584 महिला कंडक्टरों की भर्ती का ऐलान किया है। खास बात यह है कि चयनित अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही तैनाती दी जायेगी। अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट पास होने के साथ साथ सीसीसी होना चाहिये। चयन प्रक्रिया को सरल रखते हुए किसी लिखित परीक्षा के बजाय इंटरमीडिएट के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी ‘बी’ सर्टिफिकेट, एनएसएस प्रमाणपत्र या भारत स्काउट एवं गाइड से जुड़ा राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र है, उन्हें मेरिट में 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिये, उनका उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से जुड़ा होना भी जरूरी है। भर्ती प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न शहरों में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय से संपर्क करना होगा, जहां उन्हें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं को गृह जनपद में तैनाती मिलने से सुरक्षित और सुविधाजनक कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।










Post a Comment
0 Comments