Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फिरोजाबाद मे होटल मे आपत्तिजनक हालत मे मिलीं युवक युवतियां



फिरोजाबाद मे होटल मे आपत्तिजनक हालत मे मिलीं युवक युवतियां
यूपी डेस्कः
फिरोजाबाद जिले में बाईपास रोड स्थित एक होटल पर पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान कई लोग भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस की सक्रियता के आगे चालाकी धरी रह गई। जानकारी के अनुसार, मक्खनपुर थाना क्षेत्र में स्थित पारस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर अमरीश कुमार और तहसीलदार कीर्ति चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार शाम छापा मारा।


छापेमारी के दौरान होटल के कमरों की तलाशी में चार युवतियां और 11 युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ युवक छत से कूदकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कई लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और सात बाइक भी बरामद की हैं। इसके साथ ही होटल को सील कर दिया गया है। मामले में कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष चमन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं होटल संचालक कश्मीर और पारस मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad