Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gorakhpur: तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने बाइक, स्कूटी सवार को रौंदा, एमबीबीएस छात्र की मौत, दो गंभीर

गिरफ्तार आरोपी


गोरखपुर मे तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने बाइक,
स्कूटी सवार को रौंदा, एमबीबीएस छात्र की मौत, दो गंभीर

गोरखपुर, 05 मार्च। शहर में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ’रॉन्ग साइड’ से आ रही एक बेकाबू तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने बाइक और स्कूटी सवारों को शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस थर्ड ईयर के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना रात करीब 9ः30 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर संख्या यूपी 32 एलआर 0013 ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही थी। 



कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार एक युवक उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग और जालियों के बीच फंस गया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई। 22 वर्षीय आकाश पांडेय, निवासी संतकबीरनगर, एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र था। हादसे में कुल चार लोग चपेट में आए, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सूचना मिलते ही कौवा बाग और मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर आरोपी गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad