Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नाजायज सम्बन्धों के शक मे पति ने पत्नी को फावड़े से काटकर मार डाला



नाजायज सम्बन्धों के शक मे पति ने
पत्नी को फावड़े से काटकर मार डाला

गोरखपुर, 05 मार्च।
खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा डोडो से जुड़े धाधुपर (अड़रिया टोला) में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि 40 वर्षीय अशोक निषाद ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी नीलम निषाद की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया गया कि अशोक निषाद पुत्र तूफानी निषाद का रात में पत्नी नीलम से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 


कहासुनी बढ़ गई, गुस्से में अशोक ने पास में रखा फावड़ा उठा लिया और ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से नीलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ, उसने खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खजनी थानाध्यक्ष जयंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। आरोपी के भाई भगेलू के अनुसार, पति-पत्नी के बीच सामान्य विवाद हुआ था, जो अचानक हिंसक हो गया। नीलम अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्र सूरज और 12 वर्षीय पुत्री सृष्टि को छोड़ गई हैं। मां की मौत से दोनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


आरोपी अशोक निषाद (44) साल धाधूपार गांव में अपनी पत्नी नीलम देवी (40) के साथ रहता था। दोनों की 2006 में करीब 20 साल पहले शादी हुई थी। दोनों को एक बेटा सूरज (17) और बेटी श्रष्टि (14) हैं। वारदात के वक्त दोनों बच्चे घर में ही सो रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। अशोक को पत्नी पर अवैध संबंध का शक था।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad