पत्रकार को पितृशोक, साथियों ने दी श्रद्धांजलि
बस्ती, 05 मार्च। कौटिल्य का भारत दैनिक अखबार के जिला संवाददाता मनोज कुमार यादव के बड़े पिताजी विरजा यादव का अंतिम संस्कार कुआनो नदी के मुक्तिघाट पर किया गया। विरजा यादव का 83 वर्ष की उम्र मे 03 मार्च की सांयकाल निधन हो गया। वे बीमारी से पीड़ित थे। उनके छोटे भाई लालमन यादव ने उन्हे मुखाग्नि दिया।
मनोज यादव को पितृशोक होने पर नेशनल प्रेस क्लब बस्ती के पदाधिकारियों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये स्व. विरजा यादव को श्रद्धांजलि दिया है। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से नेशनल प्रेस क्लब के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी, संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, संदीप यादव, मोहित पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, विरेन्द्र पाण्डेय, कमलेश सिंह, राघवेन्द्र सिंह, वसीम अहमद, सतीश श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, शंकर यादव, अब्दुल कलाम, शम्भूनाथ गुप्ता, रत्नेन्द्र पाण्डेय, मिर्जा जमीर अहमद, हरिओम लल्ला, सलामुद्दीन आदि शामिल हैं।











Post a Comment
0 Comments