Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gorakhpur: बाइक सवार सिपाही को कार ने रौंदा, मौत



Gorakhpur: बाइक सवार सिपाही को कार ने रौंदा, मौत
गोरखपुर, उ.प्र. 05 मार्च।
होली के दिन बुधवार को कुसम्ही जंगल स्थित तुर्रा नाला के पास दोपहर एक कार की टक्कर से बाइक सवार सिपाही 29 वर्षीय विवेक कुमार सिंह की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सिपाही को एम्स थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


मृतक सिपाही की पहचान देवरिया जिले के तरकुलवा स्थित सोहनरिया गांव निवासी विवेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। उनकी तैनाती यूपी पुलिस में संतकबीरनगर में कान्स्टेबल के पद पर थी और वर्तमान में वह गोरखपुर स्थित एडीजी जोन कार्यालय में अटैच थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे विवेक कुमार सिंह बाइक से गोरखपुर से घर जा रहे थे। 


कुसम्ही जंगल के पास तुर्रा नाला के समीप सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए और कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही एम्स थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय मौके पर पहुंचे। घायल सिपाही को तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad