Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bulandshahar: जंगल मे बेहोश मिली 12वीं की छात्रा, गैंगरेप का आरोप, 3 गिरफ्तार





जंगल मे बेहोश मिली 12वीं की छात्रा, गैंगरेप का आरोप, 3 गिरफ्तार
यूपी डेस्कः
बुलंदशहर में 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप एक खनन माफिया और उसके दोस्तों पर है। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा को उठा लिया। फिर कार में बैठाकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गया। उसके पीछे दूसरी कार से 2 और साथी वहां पहुंचे। फिर चारों ने छात्रा के साथ बारी-बारी से रेप किया। 


छात्रा को बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़कर भाग गए। घरवाले छात्रा को ढूंढते हुए जंगल पहुंचे, तो वह बेहोश पड़ी मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। छात्रा गहरे सदमे में है। घरवालों ने 4 मार्च को ही पुलिस को खनन माफिया समेत चारों आरोपियों के बारे में बताया। एक आरोपी छात्रा के गांव का ही रहने वाला है। सिखेड़ा गांव की रहने वाली 17 साल लड़की 12वीं की छात्रा है। उसके पिता किसान और मां गृहिणी है। एक बड़ा भाई भी है, जो ग्रेजुएशन कर रहा। छात्रा होली के दिन अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में मेला देखने गई थी। 


छात्रा के साथ उसकी भाभी और ताई भी थीं। शाम के समय छात्रा अचानक उन लोगों से से बिछड़ गई। जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो भाभी और ताई ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली, तो पुलिस को सूचना दी। छात्रा के पिता ने बताया- रात करीब 8 बजे हम लोग बेटी को खोजते हुए जंगल पहुंचे। वहां वह हमें बेहोशी की हालत में झाड़ियों के पास पड़ी मिली। पुलिस ने इस मामले मे खनन माफिया सुनील यादव, प्रिस यादव, दीपांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये अलग अलग ठिकानो पर दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad