Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

KIDZEE स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा, वार्षिकोत्सव मे दिखी प्रतिभा



किडजी स्कूल के बच्चों की प्रस्तुति ने मन मोहा,
वार्षिकोत्सव मे दिखी प्रतिभा

बस्ती, 01 मार्च। किड्ज़ी एम०एल०जेड०एस० ने रोडवेज स्थित गिरिराज मैरेज हाल के सभागार मे अपना वार्षिक समारोह सप्तरंग 3.0 धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया और अपने अभिभावकों और शिक्षकों को गौरवान्वित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में किड्ज़ी और एम०एल०जेड०एस० के प्रबंध निदेशक अनुराग पांडेय ने सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।


उन्होने स्कूल और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा, “हमें अपने नन्हे मुन्ने बच्चों पर बहुत ही गर्व है, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने इस छोटे से जीवन काल में बहुत ही उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमारा उद्देश्य बच्चों को एक सुरक्षित और समर्थनकारी वातावरण प्रदान करना है, जहाँ वे अपनी प्रतिभा और कला को छोटी सी उम्र से ही विकसित कर जीवन में कुछ बड़ा कर सकें।“ इसके बाद बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक, कव्वाली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें उनके अभिभावक और दर्शकों ने बहुत पसंद किया। 


मुख्य अतिथि डी०आई०जी० संजीव त्यागी ने अपने संबोधन में बच्चों को उनके भविष्य के लक्ष्यों के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी और साथ ही साथ विद्यालय को आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर किड्ज़ी और एम०एल०जेड०एस० के शिक्षिकाओं आकांक्षा, अनीता, शालिनी, शाहज़ीन, रुमाइशा, मारिया, कीर्ति, अभिभावकों और बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया। निदेशक श्रुति पांडेय ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम हमारे बच्चों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा और साथ ही ये नन्हे बच्चे निश्चित ही अपने कीर्तिमानों से बस्ती पर अपना एक अमिट छाप छोड़ेंगे।“

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

LITTLE FLOWERS

Bottom Ad