Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Maharajganj: भरी महफिल मे महिला ने नेताजी की कालर पकड़ी



Maharajganj: भरी महफिल मे महिला ने नेताजी की कालर पकड़ी
यूपी डेस्कः
महराजगंज जिले का चप्पलकांड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना भाजपा कार्यालय की है। दरअसल शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का स्वागत कार्यक्रम चल रहा है। फूल माला मंच सबकुछ सजा हुआ था। इसी बीच एक महिला अपने बेटे के साथ एक पदाधिकारी के पास पहुंच गई और सीधे उसकी कालर पकड़कर चप्पलों से पिटाई करने लगी।


कार्यालय मे अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं के होश उड़ गये। कुछ देर तक किसी को कुछ भी समझ मे नही आया, आखिर क्या हो रहा है। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। महिला का आरोप है कि उसने एलआईसी पॉलिसी के नाम पर उक्त पदाधिकारी को करीब 4.50 लाख रुपए दिए थे। नेताजी ने ना तो पॉलिसी कराई और ना ही पैसे वापस किए। 


महिला काफी समय से अपने पैसे मांग रही थी, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो उसका सब्र टूट गया। उसने भरे कार्यक्रम में पदाधिकारी को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया और कॉलर पकड़कर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। काफी देर तक वहां गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होती रही, जिससे पार्टी की किरकिरी हो गई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को शांत कराकर परिसर से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना और अब मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad