Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मैनपुरी मे कच्चा मकान गिरने से 3 की मौत, 3 घायल



मैनपुरी मे कच्चा मकान गिरने से 3 की मौत, 3 घायल
यूपी डेस्कः
मैनपुरी में कच्चे मकान की दीवार और टीनशेड ढहने से मां और उसके दो मासूम बेटा-बेटी की मौत हो गई और पता और दो अन्य बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के 6 लोग टीनशेड मे सो रहे थे जो मलबे में दब गए। मकान के पीछे की तरफ निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई और पूरा परिवार मलबे में दब गया। 


पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने खुद मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। यह मकान करीब 80 साल पुराना और काफी जर्जर था। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कुरावली थाना क्षेत्र में हुआ। कुरावली थाना क्षेत्र के आठपुरा गांव निवासी बृजेश सिंह जाटव ने बताया- वे अपनी पत्नी, बेटा और तीन बेटियों के साथ 80 साल पुराने कच्चे मकान में रहते हैं। वे पिछले कुछ महीने से मकान को पक्का करवा रहे थे। मकान के पिछले हिस्से में पक्की दीवार ढाली गई थी, जबकि अगले कच्चे हिस्से में टीनशेड के नीचे पूरा परिवार रहता था।


उसी के सहारे पीछे की तरफ नींव खोदी थी, तीन-चार दिन से काम चल रहा था। अचानक से रात करीब 12 से 12ः30 बजे के बीच खंभा टूटने की आवाज आई। कच्ची दीवार और टीनशेड भरभरारकर गिर पड़े। बृजेश ने बताया उन्हें मिलाकर उनके परिवार के छह लोग दब गए थे। उनकी पत्नी रूबी (40) बेटा दिलीप (8) और बेटी बेबी (13) की मौत हो गई। वे और दो बेटियां पल्लवी और गुड़िया को गंभीर घायल हो गए। बृजेश का पैर टूट गया है, जबकि दोनों बेटियों को सिर और सीने पर चोटें आई हैं।




Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad