Mathura: किशोरी संग गैंगरेप,
आरोपियों की तलाश मे जुटी पुलिस
यूपी डेस्कः मथुरा में नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को खेत मे बंधक बनाकर उसके साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश मे है। घटना शुक्रवार, 6 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई जा रही है।
किशोरी अपने छोटे 7 साल के भाई के साथ जंगल में गई हुई थी। आरोपी पहले से ही वहां छिपकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही किशोरी आई, आरोपी ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया। वह उसे घसीटते हुए पास के एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान गांव का ही दूसरा युवक विकास भी वहां आ पहुंचा। उसने भी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। तभी वहां से एक ग्रामीण गुजर रहा था। उसे देखकर दोनों आरोपी डर गए और फौरन मौके से भाग निकले।
ग्रामीण के चले जाने के बाद किशोरी ने किसी तरह अपने हाथ-पैर खोले और बहुत डरी-बेहाल हालत में घर पहुंची। अगले दिन उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सारी घटना बता दी। यह सुनकर मां और पूरे परिवार के लोग सदमे में आ गए। परिवार वाले किशोरी को लेकर नौहझील थाने पहुंचे। उन्होंने वहां पूरी घटना की तहरीर दी। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है।











Post a Comment
0 Comments