Rudhauli: प्रैक्सिस विद्यापीठ मे
प्रेरणादायक माहौल में मना अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
रुधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र के शांति नगर स्थित प्रैक्सिस विद्यापीठ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर उत्साह और गरिमा के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “गिव टू गेन” के तहत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, उनके अतुलनीय योगदान और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व उपस्थित महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संस्थान के डायरेक्टर सुशांत पांडेय ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को अनेक प्रकार की बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिन्हें साहस, बेहतर शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर पार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी परिवार और राष्ट्र की वास्तविक उन्नति तब ही संभव है जब महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। अर्चना सिंह ने कहा कि महिलाएं केवल सम्मान और संवेदनशीलता की अपेक्षा रखती हैं। कार्यक्रम में अनीता चौधरी, अर्चना सिंह, निधि त्रिपाठी और सुमन देवी सहित क्षेत्र की कई सम्मानित महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार से पूनम, श्वेता, श्रेया, सुष्मिता, कोमल, दिनेश वर्मा, अवधेश मौर्य, अवधेश प्रजापति और सुधीर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शानदार संचालन विद्यालय की छात्राओं सौम्या गुप्ता और साजिदा चौधरी ने किया, जिसमें दीपचंद बंधु का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने महिलाओं के सम्मान और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में ‘नारी शक्ति’ के नारों और उत्साह का माहौल देखने को मिला।










Post a Comment
0 Comments