Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे पैकेट बंद केक खाने से युवक की मौत Young man dies after eating cake



बस्ती मे पैकेट बंद केक खाने से युवक की मौत
बस्ती, 02 मार्च। गौर थाना क्षेत्र के महुआडाबर गांव में रविवार को पैकेट बंद केक खाने से 18 वर्षीय अमन की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया, जबकि 3 साल के मासूम ओंकार की हालात गंभीर होने पर गौर सीएचसी से कैली अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महुआडाबर गांव के संतोष सिंह ने बताया कि उनके 18 वर्षीय बेटे अमन सिंह ने रविवार सुबह करीब 10 बजे गांव की एक दुकान से केक मंगाकर खाया था। 


अमन ने वही केक गांव के ही 3 साल के मासूम ओंकार को खिलाया था। केक खाने के बाद अमन सिंह की हालत बिगड़ने लगी, उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि ओंकार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह और एसओ संतोष गौंड मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad