Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल प्रतियोगिता 17 अप्रैल से



राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल प्रतियोगिता 17 अप्रैल से
बस्ती, 16 अप्रैल।
राजा लक्ष्मेश्वर सिंह स्मृति खेल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत क्षेत्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 17 एवं 18 अप्रैल को आर.एल.एस.सी.आई.एस. स्कूल मे किया जाएगा। यह 2 दिवसीय डे-नाइट प्रतियोगिता होगी, जिसमें बालक एवं बालिका (अंडर-17) वर्ग की टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता में बस्ती, गोरखपुर, अयोध्या सहित अन्य जनपदों की टीमें भाग लेंगी, जिससे क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्राप्त होगा। उक्त जानकारी देते हुये राजा ऐश्वर्यराज सिंह ने बताया कि प्रतिभागी टीमों द्वारा मार्च पास्ट व दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया जायेगा। 18 अप्रैल को सायं 6.00 बजे पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 



गुरूवार को प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम मे एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने की। बैठक में मुकेश खंडेलवाल, पंकज चौधरी (राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी), अभिलाष चौहान, चंद्रभूषण सिंह, अरविंद यादव, विमल श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, दिव्यांश सिंह, वंदना सिंह, विजय रावत, विवेकानंद, पिंकी गुप्ता एवं अतुल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें और इस खेल आयोजन को सफल बनाएं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad