बस्ती मे पेड़ से लटकता मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव
बस्ती, 17 अप्रैल। दुबौलिया थाना क्षेत्र के साड़पुर गांव में शुक्रवार सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव घर के सामने पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक की पहचान साड़पुर गांव निवासी केशव प्रसाद (70) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुबह घर के बाहर निकलने पर परिजनों ने उनका शव पेड़ से लटका देखा। इसके बाद परिवार और गांव मे कोहराम मच गया।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल की गहन जांच-पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।












Post a Comment
0 Comments