Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कांशीराम आवास मे पकड़ी गई विद्युत चोरी, 5 के खिलाफ मुकदमा



कांशीराम आवास मे पकड़ी गई विद्युत चोरी, 5 के खिलाफ मुकदमा
बस्ती, 06 अप्रैल।
पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। उपकेंद्र के अंतर्गत कांशीराम आवास में विभागीय टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत पांच व्यक्ति विद्युत चोरी में संलिप्त पाए गए, इनमें सुनील कुमार पुत्र सोहन लाल, शब्बीर, राबिया पत्नी मजीबुल्लाह, वसीर अहमद पुत्र शाकिर अली व शुभम पुत्र बीपी सोनकर शामिल रहे। उपरोक्त उपभोक्ताओं के परिसर पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए गए थे, इन सभी का संयोजन मीटर से ऑनलाइन विच्छेदित कर दिया गया था, बिना बिल का भुगतान किए, बिना रिचार्ज किए अवैध रूप से मीटर को बाई पास कर बिजली चोरी की जा रही थी। 


शुभम पुत्र बीपी सोनकर द्वारा अलग से केबल जोड़कर सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। अवर अभियंता वीके सिंह ने बताया कि अभियुक्तों विरुद्ध विद्युत थाने में विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad