Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गांव मे तेज होगी पहरेदारी, डीआईजी ने चौकीदारों को बांटी साइकिल



गांव मे तेज होगी पहरेदारी,
डीआईजी ने चौकीदारों को बांटी साइकिल

बस्ती, 06 अप्रैल।
पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिले के उत्कृष्ठ कार्य करने वाले 46 ग्राम चौकीदारों को पुलिस लाइन में साइकिल वितरित की गई। वितरण के दौरान ग्राम चौकीदारों को उनके महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए डीआईजी ने बताया गया कि ग्राम चौकीदार गांवों की सुरक्षा व्यवस्था के सजग प्रहरी हैं। 



सजग प्रहरी अपराध की सूचनाएं समय पर पुलिस तक पहुंचाने, गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और स्थानीय स्तर पर सतर्कता बरतने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइकिल वितरण से उनकी गश्त, आवागमन और क्षेत्र में प्रभावी निगरानी सुविधाजनक होगी, जिससे वे अपने क्षेत्र में अधिक बेहतर ढंग से कार्य कर सकेंगे। ग्राम प्रहरियों को बताया गया कि थाना प्रभारी एवं बीट पुलिस अधिकारी के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। 


गांव में किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अपराध या असामाजिक तत्वों की जानकारी तुरंत थाने को दें। रात्रि गश्त को प्राथमिकता दें और गांववासियों के साथ अच्छा समन्वय बनाकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें। शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान का अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को जागरुक करें, अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और सजगता के साथ निभाएं। पुलिस के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपराध मुक्त वातावरण बनाने में योगदान दें। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad