Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पुलिस के हत्थे चढ़े विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त



पुलिस के हत्थे चढ़े विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त
बस्ती, 06 अप्रैल।
नगर थाने की पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस मामले मे स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों की पहचान जहांगीर अंसारी पुत्र निजाम अंसारी निवासी मोहल्ला अंसारी टोला वार्ड नं0 31 नगर पालिका बगहा थाना बगहा जनपद पश्चिम चम्पारन (बिहार) एवं यहीं के आजाद अंसारी पुत्र नईम अंसारी के रूप मे हुई। 


इन्हे अक्सड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 09 अदद पासपोर्ट, 10 अदद वीजा की छायाप्रति व 5000 रूपया बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि अभियुक्त घनी बस्ती में किराये का रुम लेकर आफीस बनाते है और विदेश भेजने हेतु पम्पलेट छपवाकर क्षेत्र में चस्पा कर देते हैं। जो लोंग आते है उनसे पासपोर्ट और प्रति व्यक्ति 1.5 लाख रुपया लेते है। जब 8-10 लोग हो जाते है तो फर्जी बीजा बनवाकर दिल्ली तक भेजते है। बीजा फर्जी होने के कारण उन्हे वापस कर दिया जाता है, और इधर ये लोग उनका पासपोर्ट लेकर भाग जाते है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad