Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे 7 साल की बच्ची के साथ किशोर नें की गंदी हरकत



बस्ती मे 7 साल की बच्ची के साथ किशोर नें की गंदी हरकत
संवाददाता, बस्ती।
पुरानी बस्ती थाना अंतर्गत 07 वर्षीय बच्ची के साथ 14 वर्षीय बालक द्वारा गलत काम किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत मे लिया है। घटना 12 अप्रैल की है। उससे पूछताछ जारी है। क्षेत्राधिकारी सदर सतेन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि थाना अंतर्गत लखनौरा गांव मे 07 वर्षीय एक बच्ची के साथ पड़ोस के 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया है। डायल 112 से सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad