Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: सपा कार्यालय पर मनाई गई बाबा साहब की जयंती



Basti: सपा कार्यालय पर मनाई गई बाबा साहब की जयंती
बस्ती, 15 अप्रैल।
मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बाबा साहब के जयन्ती अवसर पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने बाबा साहब को नमन् करते हुये कहा कि बाबा साहब हमेशा लोगों को साथ लेकर चले, इसीलिए उनका व्यक्तित्व इतना बड़ा बन सका। 


बाबा साहब खुद की क्षमताओं पर यकीन रखते थे, उनका मानना था कि अगर व्यक्ति को खुद पर भरोसा है तो वो बड़े से बड़ा काम भी आसानी से कर सकता है। उन्होने कठिन परिवेश में समाज निर्माण के दायित्वों को बखूबी निभाया। नयी पीढी को बाबा साहेब से प्रेरणा लेना चाहिये। विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि व्यक्ति की तरक्की में सभी का साथ होता है, इसलिए उसे लोगों को साथ लेकर चलना चाहिए। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।  


पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम जियावन, जावेद पिण्डारी, गीता भारती, संजय गौतम, मो. स्वालेह, मो. सलीम, समीर चौधरी, आर.डी. निषाद, आदि ने कहा कि बाबा साहब का बचपन काफी संघर्ष भरा था, लेकिन उन्होंने हर परिस्थिति का डटकर सामना किया और अपनी शिक्षा को पूरा किया। सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के बाद सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कटेश्वरपार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन् किया और जनपद के अनेक हिस्सों में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad