Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: सभी शिक्षित हों, यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी



सभी शिक्षित हों, यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी
कलवारी, बस्ती।
बहादुरपुर विकास खंड के बुद्ध विहार अंबेडकर पार्क भोयर कलवारी में डा. अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेला का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सिद्धार्थ नगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डा. बाल गंगाधर बागी ने कहा कि बाबा साहब को सब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब सभी लोग शिक्षित हों।



विपरीत परिस्थितियों में भी उच्च शिक्षा कैसे हासिल की जा सकती है हमें, बाबा साहब के जीवन से सीखना चाहिए। विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के महादेवा विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर सभी के लिए सामान अधिकार व सामाजिक न्याय सुनिश्चित किया। संविधान के कारण ही आज समाज में छुआछूत खत्म हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विनोद कुमार तथा संचालन बीपी सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में गुलाब सोनकर, विजय बहादुर, सुभाष चंद्र यादव, राम उजागिर वर्मा, महेंद्र यादव, राम भवन, अनिल भारती, विजय यादव, निसार अहमद, अनिल चौधरी, मिथिलेश भारती, राजेश पासवान,जंग बहादुर, तारक नाथ, फूल चंद तिवारी, सीमा, साधना, गीता, दयाराम आदि लोग मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad