फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष
उदयभान पाठक के विदाई समारोह मे भावुक हुये कर्मचारी
बस्ती, 02 अप्रैल। राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी फार्मासिस्ट संघ उत्तर प्रदेश बस्ती शाखा के अध्यक्ष उदयभान पाठक के सेवानिवृत्त होने के पश्चात प्रेस कलब सभागार मे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ फार्मासिस्ट रत्नेश मिश्रा रहे। उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कर्मचारियों की एकता व उनमे भाईचारे की भावना से सांगठनिक मजबूती आती है। इससे हर लक्ष्य आसान हो जाता है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा सेवानिवृत्ति एक अनिवार्य प्रक्रिया है। सेवानिवृत्त होने के बाद अच्छे कार्यों को याद किया जाता है जो सेवारत कर्मचारियों के लिये मिसाल बन जाता है। उन्होने एकजुटता कायम रखने की अपील की। सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसियेशन बस्ती शाखा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कर्मचारियों ने अपने संघर्षों के दम पर हर लक्ष्य प्राप्त किया है। आगे भी संघर्षों को निर्णायक दौर मे ले जाना होगा। माध्यमिक शिक्षक सघ के गुरूदत्त मिश्र ने अपने सम्बोधन के जरिये कर्मचारी और सरकार के बीच हुये संघर्षों को याद किया।
उन्होनेंं कहा आज जो उपलब्धियां हमारे सामने हैं एक लम्बे संघर्षों का नतीजा है। उन्होने सरकार के उदासीन रवैये पर एकजुट होकर संघर्ष का आवाह्न किया। सेवानिवृत्त हुये जनपद शाखा के पूर्व अध्यक्ष उदयभान पाठक ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुये अनुभवों को साझा किया। उन्होने अपना दायित्व जनपद शाखा के उपाध्यक्ष रामप्रकाश पाठक को सौंपा। जनपद शाखा के मंत्री रामलाल तिवारी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया और कहा पूर्व की भांति आपसी एकजुटता कायम रहनी चाहिये संगठन मजबूत रहे और हर संघर्ष निर्णायक हो।
कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश पाठक ने कहा कि सभी के मार्गदर्शन मे संगठन को निरन्तर आगे ले जाना होगा और कर्मचारियों के हित को सर्वोपरि रखना होगा। इसमे सभी का सहयोग अपेक्षित होगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश के उपाध्यक्ष चीफ फार्मासिस्ट रामप्रकाश सिंह ने किया। मुख्य रूप से सेवानिवृत्त पेंशनर एसोसियेशन बस्ती शाखा के मंत्री उदय प्रताप पाल, सुरेन्द्र उपाध्याय, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रामअधार पाल, शीतल प्रसाद पाण्डेय, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर जनपद शाखा के विरेन्द्रनाथ तिवारी, संतकबीरनगर के अध्यक्ष विजय प्रकाश चतुर्वेदी, बस्ती के पूर्व अध्यक्ष रामनरेश तिवारी सहित जनपद शाखा के सभी फार्मासिस्ट एवं क्षेत्रीय आयुर्वेउक एवं यूनानी कार्यालय के वरिष्ठ लिपि सुनील कुमार पाण्डेय, आयशुतोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।











Post a Comment
0 Comments