Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BDA की मनमानी, बगैर नोटिस दिये ध्वस्त कर दिया जमीन का चिन्हांकन



BDA की मनमानी, बगैर नोटिस दिये
ध्वस्त कर दिया जमीन का चिन्हांकन

बस्ती, 26 अप्रैल।
कोतवाली थाना क्षेत्र के जयपुरवा निवासी सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने बस्ती विकास प्राधिकरण पर आरोप लगाया है। सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने गाटा सं० 77, 78 जो कि घरसोहिया में स्थित है का बैनामा लिया था जिसका सीमांकन बाउण्ड्री व चिन्हीकरण किया गया था। इस गाटे पर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। 


23 अप्रैल 2026  को विकास प्राधिकरण द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के बुल्डोजर से चिन्हांकन को गिरा दिया गया। इस कार्यवाही को विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता हरिओम द्वारा कराया गया।  पूछने पर उन्होंने नोटिस जारी करने की बात कही। जब नोटिस के बारे में पूछा गया तो गाटा संख्या  157/2, 157/3 की नोटिस दिखायी गयी  है जिससे सुरेन्द्र चौधरी का कोई लेना देना नहीं है। सुरेन्द्र कुमार चौधरी ने पहले ही गाटा संख्या 77, 78 के ले आउट के सम्बन्ध में आवेदन किया है। 


उन्होने बताया कि अवैध मांग न पूरी करने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही बिना किसी नोटिस के किया गया है। उन्होने बताया कि उनकी वैध जमीन पर विकास प्राधिकरण द्वारा मनमानी कार्यवाही की गई। इस मामले से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्हें भू-माफिया बताया जा रहा है। कहा कि वे इस पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी के समक्ष ले जायेगे और यदि बीडीए के दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्ध समुचित कार्यवाही न हुई तो वे हाई कोर्ट जायेंगे और सम्बंधित पर मानहानि का दावा भी करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad